पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव में 20 वर्षीय युवक राहुल भुइयां ने घर के समीप एक खाली खपरैल मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के आग्रह पर बगैर पोस्टमार्टम कराए आवश्यक प्रक्रिया करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कराने की अनुमति दे दी। मंगलवार की सुबह में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि सोमवार की शाम में पुलिस को सूचना मिली थी कि कंकारी गांव के दलित टोला के एक खाली खपड़ैल मकान से दुर्गंध आ रही है। चैनपुर थाना की पुलिस जांच में पाया कि संबंधित घर में एक युवक का शव फंदे से लटका है। युवक की पहचान राहुल भुइयां के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक तनाव में रहता था व तीन-चार दि...