पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाहपुर की ओर से वित्तीय समावेशन एवं ग्राहक जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक की ओर से 24 स्टॉल लगाए गए, जहां ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देने के साथ जरूरी कार्यों का निष्पादन किया गया। शिविर में केवाईसी अपडेट, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), नया बैंक खाता खोलने, आधार लिंक सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित कार्य किए गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार कुल 13 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें चार लोगों का बीमा, दो खातों को आधार से लिंक तथा सात ग्राहकों का केवाईसी अपडेट किया गया।शिविर यह भी पढ़ें- व्हाट्सअप बैंकिंग का किया गया प्रचार-प्रसार के दौरान ग्राहकों क...