पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: ‌हरिहरगंज/छतरपुर, हिटी। करमा पूजा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान संभावित चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था एसडीपीओ ने नदी, तालाब, डैम एवं अन्य जलाशयों में डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों को जलाशयों के आसपास अकेले नहीं जाने देने तथा श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को ल...