पलामू, नवम्बर 15 -- Palamu News: -  प्रस्तावित स्थल पर शिलान्यास की चर्चा से भड़का आक्रोश, सीओ के खिलाफ नारेबाजी; बोले- जान दे देंगे, लेकिन गांव में कचरा नहीं गिरने देंगे विश्रामपुर, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसटीपी प्लांट व डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे तोलरा के ग्रामीणप्रस्तावित योजना का विरोध प्रखंड के तोलरा गांव में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट और डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शिलान्यास की चर्चा के बीच शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण प्रस्तावित स्थल पर जुटे और योजना का विरोध करते हुए विश्रामपुर अंचल अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर यहां डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे। रामरेखा उरांव, गिरेन्द्र उरांव, बसंत उरांव, हुलास उरांव, शशि उरांव, शिव उरांव और अनिल उरांव ने कहा कि...