पलामू, अगस्त 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर दोनों दिनों सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, नाम, पता एवं अन्य विवरण में संशोधन कराने तथा मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए जिन भारतीय नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है...