पलामू, अगस्त 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में आमजनों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला जन समाधान दिवस कार्यक्रम को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने एसआईआर कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसे ससमय व त्रुटिरहित निष्पादन के लिए निर्णय लिया है ताकि आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। पलामू जिले में फिलहाल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति के मामलों की सुनवाई और नोटिस से संबंधित कार्रवाई की जा रही है। ...