पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखawat ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी सभी दलों से पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 2,032 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रारूप सूची के अनुसार जिले में कुल 14,99,296 मतदाता हैं। इनमें 7,78,456 पुरुष, 7,20,839 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2,65,651 एएसडीडीएफ एवं 3,46,596 विसंगतियां युक्त मतदाता हैं। सभी को ...