पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के तहत लंबित कार्यों को पूरा करने और दावे-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया तेजी से पूरा की जा रही है।

रामगढ़ प्रखंड में मतदाता सुनवाई सोमवार को रामगढ़ प्रखंड की उलडंडा ग्राम पंचायत में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से दावे एवं आपत्तियों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। उल्लदंडा पंचायत के दो मतदान केंद्रों, यथा केंद्र संख्या 377 और 378, से संबंधित कुल 188 नोटिस प्राप्त मतदाताओं में से 75 मतदाता सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए। अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं के मामलों की सुनवाई कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मेदिनीनगर सिटी क्षेत्र में भी नोटिस तामिला कराने...