पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) के तहत कार्यरत 19 अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई कर्मी एक ही प्रखंड में 10 से 16 वर्षों से कार्यरत थे। जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने बताया कि उपायुक्त सह स्टेयरिंग एवं मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश पर स्थानांतरण हुआ है। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अक्तूबर की उपस्थिति विवरणी जारी कर कर्मियों को 31 अक्तूबर तक विरमित करें। स्थानांतरित कर्मियों को नए प्रखंड कार्यालयों में योगदान देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...