पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आनंदमार्ग प्रचारक संघ के महिला कल्याण विभाग की स्थानीय इकाई की ओर से मंगलवार को एमएमसीएच में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था। संस्था की प्रतिनिधि अवधूतिका सर्वज्ञ आनंद ने बताया कि फल वितरण कार्यक्रम के लिए सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन से पूर्व में विधिवत लिखित अनुमति प्राप्त की गई थी। अनुमति मिलने के बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आनंदमार्ग प्रचारक संघ समय-समय पर सेवा, मानव कल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी कड़ी में मरीजों की सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ...