पलामू, सितम्बर 20 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में झामुमो के विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी अविनाश देव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा का भंडार नहीं, बल्कि यहां के करोड़ों लोगों की अस्मिता, आजीविका और अधिकार की धरती है। कोयला, लोहा, बॉक्साइट, यूरेनियम समेत अन्य खनिजों से देश को ऊर्जा और उद्योग मिलता है, लेकिन जिस धरती से यह संपदा निकलती है, वहां की जनता के हिस्से में क्या आता है, यह बड़ा सवाल है। यह भी पढ़ें- खनिज संपदा पर पहला हक राज्य की जनता का, विधेयक वापस ले...