Palamu News: एमआरएमसीएच में भर्ती बच्ची की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती चार वर्षीय बच्ची की गुरुवार तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची की हालत भर्ती के समय से ही अत्यंत गंभीर थी।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह निवासी गुड्डू कुमार की चार वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी की तबीयत अधिक बिगड़ने पर गुरुवार तड़के करीब 2 बजकर 14 मिनट पर एमआरएमसीएच लाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल के तीसरे तल्ले स्थित शिशु वार्ड में भर्ती किया गया, जहां सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।
चिकित्सक का दावा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.