Palamu News: एमआरएमसीएच में एक माह से कैल्शियम, आयरन व फॉलिक एसिड की दवा नहीं
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के प्रसूति विभाग में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली तीन महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध नहीं है। कैल्शियम और आयरन की गोलियां करीब एक महीने से उपलब्ध नहीं हैं, जबकि फॉलिक एसिड की दवा भी पिछले पांच दिनों से खत्म हो गई है। इसके कारण प्रसूति विभाग में इलाज और जांच के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को इन दवाओं की खरीद निजी मेडिकल दुकानों से करनी पड़ रही है। एमआरएमसीएच के स्टोर प्रभारी सहेंद्र नाथ ने बताया कि कैल्शियम की गोलियां जिला स्वास्थ्य समिति के भंडार में उपलब्ध हैं। हालांकि, संबंधित दवा की जांच नहीं हो पाई है जिसके कारण अस्पताल को इसकी आपूर्ति नहीं की जा सकी है। आयरन की गोलियों की आपूर्ति राज्य स्तर से की जाती है। फॉलिक एसिड की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.