पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) की व्यवस्था में घोर कमियों और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है। 21 अक्तूबर को लिखे पत्र में सांसद ने एमआरएमसीएच की व्यापक जांच के लिए उच्चस्तरीय केंद्रीय जांच दल गठित करने का अनुरोध किया है। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि एमआरएमसीएच पलामू, गढ़वा और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की उच्...