Palamu News: एमआरएमसीएच का अल्ट्रासाउंड केंद्र एक महीने से बंद, मरीजों की जेब से रोज निकल रहे 15 से 30 हजार रुपए।
पलामू, सितम्बर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच )परिसर में संचालित निःशुल्क अल्ट्रासाउंड केंद्र पिछले एक महीने से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है। प्रतिदिन यहां करीब 50 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या गर्भवती महिलाओं की होती है। सामान्य दिनों में यहां लगभग 30 मरीजों का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड होता था, लेकिन केंद्र बंद रहने से अब उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए मरीजों को 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से रोजाना मरीजों की जेब से 15 से 30 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं।
तकनीकी समस्या अल्ट्रासाउंड प्रभारी डॉ. जयवंत लकड़ा ने बताया कि तकनीकी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.