पलामू, सितम्बर 6 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर रेहला के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल(एबीपीएस) के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा को सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.3 प्रतिशत का सर्वोच्च औसत अंक दिलाने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नुरुल हक एवं प्राचार्या अलका सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, डॉ. शर्मा पिछले करीब 19 वर्षों से विद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्रभावी क्लासरूम टीचिंग, विषय की गहरी समझ और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के कारण उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पूर्व छात्र अनंत प्रकाश अग्रवाल को 'बेस्ट...