पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए अलग ट्रैफिक थाना की स्थापना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना शीघ्र करने की मांग उठाई गई। छतरपुर-पूर्वी के जिला पार्षद सह फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के पलामू प्रमंडलीय क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने सोमवार को पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल को मांग पत्र सौंपकर इस दिशा में अविलंब पहल करने का अनुरोध किया है। अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि डीआईजी से सकारात्मक आश्वासन दिया है। डीआईजी को सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से चैंबर के पदाधिकारी अमित जायसवाल ने डीआईजी को बताने का प्रयास किया है कि शहर की आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो र...