पलामू, जुलाई 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 और राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सड़क सुरक्षा गंभीर चुनौती बनती जा रही है। फोरलेन निर्माण और चौड़ीकरण के बावजूद कई स्थानों पर अवैध कट, टूटे हुए डिवाइडर, अधूरे सर्विस रोड और इंजीनियरिंग संबंधी खामियों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। छतरपुर के फोरलेन बाइपास निर्माण के बाद करमा कला के पास लगातार सड़क दुर्घटना होने लगी थी। आम लोगों की मांग पर निर्माण संबंधी त्रुटी को दूर किया गया तब उक्त स्थल पर हादसे में कमी आई है। मेदिनीनगर फोरलेन बाईपास निर्माण के क्रम में भी इंजीनियरिंग की खामियां सामने आई है। मेदिनीनगर-पाटन स्टेट हाइवे और मेदिनीनगर-पांकी स्टेट हाइवे और फोरलेन मेदिनीनगर बाइपास के क्रॉसिंग पर अतिजरूरत और सांसद व विधायक स्तर से भी भी ...