Palamu News: एनएच पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर कौवाखोह के समीप सोमवार की दोपहर में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार युवक विमलेश रजवार की मौत हो गई। युवक हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानी गांव का रहने वाला था। ऑन ड्यूटी एसआई सुधांशु शेखर ने बताया कि विमलेश रजवार बाइक से हरिहरगंज से घर जा रहा था। अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हरिहरगंज के सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को रेफर किया गया परंतु रास्ते में मौत हो गई। पंचायत के मुखिया विनय सिंह ने बताया कि हरिहरगंज के सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए थे। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमुहार अस्पताल रेफर किया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.