Palamu News: एचआईवी पर 60 दिनी जागरूकता अभियान पलामू में शुरू
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू में एचआईवी जागरूकता और संक्रमितों के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए बुधवार से दो माह का अभियान शुरू हुआ। एमआरएमसीएच परिसर से सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एसके रवि और एआरटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने रैली रवाना की। सिविल सर्जन ने कहा कि साथ बैठने, खाने या हाथ मिलाने से एचआईवी नहीं फैलता। संक्रमितों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। डॉ. रवि ने समय पर जांच और नियमित उपचार को जरूरी बताया। डॉ. मनीष ने सुरक्षित व्यवहार, कंडोम इस्तेमाल और परामर्श पर जोर दिया। आईसीटीसी काउंसलर चंदन प्रभाकर ने बताया कि नि:शुल्क जांच के साथ पहचान गोपनीय रहती है। झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर 293 गांवों में सहिया घर-घर जागरूकता फैलाएंगी। स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.