Palamu News: एचआईवी पर जागरूकता के लिए पलामू में दो माह तक चलेगा अभियान
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संक्रमित लोगों के प्रति सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए बुधवार से दो महीने का सघन जागरूकता अभियान शुरू हुआ। एमआरएमसीएच परिसर स्थित गोलघर से सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एसके रवि और एआरटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। साथ बैठने, खाने या हाथ मिलाने से एचआईवी नहीं फैलता है। संक्रमित लोगों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
जांच, उपचार और भेदभाव से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.