पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एचआईवी, यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर मेदिनीनगर के महिला कॉलेज में एक दिवसीय ओरिएंटेशन सह जागरूकता कार्यशाला मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एनएसएस, एनसीसी और रेड रिबन क्लब की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एचआईवी छुआछूत से नहीं फैलता, बल्कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, सुई और संक्रमित मां से बच्चे में फैल सकता है। उन्होंने मोबाइल से गोपनीय सेल्फ रिस्क असेसमेंट की जानकारी दी। काउंसलर तनुजा सिन्हा ने एसटीआई के लक्षण और निःशुल्क उपचार की जानकारी दी। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण और स्वयं जांच की विधि बताई। प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता ने प्रत्येक तीन महीने पर ऐसे का...