Palamu News: एक करोड़ की लागत में मेदिनीनगर में लगाई जाएगी 2000 नई स्ट्रीट लाइट
पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 2000 नई स्ट्रीट लाइट लगाएगा। इसके साथ ही शहर में लंबे समय से खराब पड़ी बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी। नगर निगम ने इस योजना की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर कार्यादेश जारी कर दिया है। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में वर्षों से बनी अंधेरे की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि 2000 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। नई लाइट लगाने के साथ-साथ खराब स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना की निविदा प्रक्रिया उनके कार्यभार संभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.