पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: हुसैनाबाद। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के सत्र 2025-29, सेमेस्टर-1 के 1473 प्रभावित विद्यार्थियों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति, झारखंड के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से प्रेषित किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि एके सिंह कॉलेज, जपला सहित कुछ कॉलेजों के लिए चांसलर पोर्टल समय पर नहीं खुलने से नामांकन में देरी हुई। फरवरी 2026 में नामांकन और 15 मार्च को पंजीकरण पूरा होने के बावजूद विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-1 की परीक्षा आयोजित कर दी, जिससे वे परीक्षा से वंचित रह गए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 90 दिन की कक्षाओं का हवाला देकर परीक्षा नहीं कराई गई, जबकि अन्य सत्रों में अलग व्यवस्था अपनाई गई। विद्यार्थियों ने सभी प्रभावित छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करान...