पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: एकता संघ दुर्गा पूजा समिति के चौथी बार अध्यक्ष बने अशेन्द्र सिंह मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगरनिगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित कोयल नदी किनारे दुर्गा मंडप में रविवार को एकता संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में 2026 में दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अशेन्द्र नारायण सिंह को लगातार चौथी बार समिति अध्यक्ष चुना।बैठक में भव्य पंडाल निर्माण, आकर्षक साज-सज्जा, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ भक्ति जागरण कराने काल निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष रजनीश सिन्हा ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में दुर्गा पूजा की सरगर्मी तेज पूजा कमिटी का गठन शुरू अध्यक्ष अमरेंद्र नारायण सिंह ने...