पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी थाना की पुलिस ने करकटा में हुई चोरी के प्राथमिकी अभियुक्त उसी गांव के मंटू कुमार पासवान को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत 11/08/2026 को प्राथमिकी कराई गई थी। प्राथमिक अभियुक्त मंटू कुमार पासवान को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ करने के बाद न्यायालय में उपस्थित कराया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...