पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने किया डालटनगंज स्टेशन का निरीक्षण मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय रेल के मध्य पूर्व जोन मुख्यालय हाजीपुर से आए उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार ने शुक्रवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्लेटफार्मों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कुछ दिन पूर्व आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के बाद हुए इस निरीक्षण के दौरान पंकज कुमार टीआई मनोज कुमार के साथ स्टेशन पहुंचे।उन्होंने स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, विश्रामगृह, आरक्षित कक्ष, पोर्टिको, ड्रेनेज व्यवस्था, लिफ्ट और टिकट का...