पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर शहर थाना में 6 मेडिकल संस्थानों के 7 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के आवेदन के आधार पर न्यू पम्मी हेल्थ क्लीनिक,अपोलो डायग्नोस्टिक, रानी मेडिकल, एम एस डी लैब, पाटलिपुत्र जांच घर, डॉ जे शरण लैब कलेक्शन सेंटर के शैलेन्द्र कुमार पाठक, कन्हैया लाल गुप्ता, दीपक कुमार भगत, अरशद खां, सारिक रजा, शमीम आजाद और शंभू प्रसाद के विरुद्ध मेडिकल काउंसिल एक्ट, क्लिनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी की गई है। उपायुक्त ने बीते शुक्रवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( एमआरएमसीएच) परिसर के आसपास कई मेडिकल संस्थाओं का ...