पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बुधवार को हुसैनाबाद क्षेत्र में उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। आंबेडकर चौक स्थित मदरसा खैरूल इस्लाम परिसर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष इबादत, कुरआन की तिलावत और दुआ का आयोजन हुआ। लोगों ने पैगंबर साहब के जीवन, मानवता, दया, न्याय, प्रेम और भाईचारे की शिक्षाओं को याद किया तथा जरूरतमंदों की सहायता की। इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है। मौके पर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बसपा नेता शेर अली, इब्राहिम सेठ, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव सैयद हसनैन जैदी, झामुमो नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, बीस सूत्री अध्यक्ष नेहाल असग...