पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। उंटारी रोड थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। बी मोड़  रेहला से होते हुए मोहम्मद गंज  की ओर जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में बांकी नदी के पास से चोरों ने करीब आठ पोल का एसीएसआर तार और 15 इंसुलेटर चोरी कर  लिया है । इस घटना से बिजली विभाग को करीब दो लाख 25 हजार 360 रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता ने उंटारी रोड थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि इससे पहले भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत तार काटकर चोरी किए जाने की शिकायत की गई थी। विभाग ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके वि...