पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित इरगु गांव के डेम से बुधवार सुबह 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इरगु गांव निवासी 65 वर्षीय बंधु उरांव के रूप में हुई है। पांकी थाना की पुलिस शव का मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें- खेत पर पड़ा मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप मृतक के पुत्र कमलेश उरांव एवं श्याम लाल उरांव ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या क...