पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के इमली गांव में मंगलवार की शाम में कथित तौर पर गैरपंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर ने गांव के ही 60 वर्षीय बुजुर्ग सुदामा साव सुदामा साव को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र अरविंद साव के अनुसार, मंगलवार को उनके पिता खेत में मकई कोड़ रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में झनझनाहट होने लगी। शाम करीब 6:30 बजे उन्हें गांव के मेडिकल प्रैक्टिशनर के पास ले जाया गया जहां उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में सुदामा साव को इलाज के लिए मेदिनी...