पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: पाटन। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पाटन प्रखंड के सिरमा स्थित इनक्रेडिबल नेशनल स्कूल में गुरुवार को रंगोली सह दीप सजावट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, फूलों और आकर्षक कलात्मक डिजाइनों से विद्यालय परिसर को सजाया। रंगोली के माध्यम से भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारना है। ...