पलामू, नवम्बर 15 -- Palamu News: इनक्रेडिबल नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया पाटन। पाटन प्रखंड के सिरमा स्थित इनक्रेडिबल नेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान नेहरू के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं और बच्चों को मिठाइयां व उपहार बांटे गए। निदेशिका प्रतिमा कुमारी और प्राचार्य अजित कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में शिक्षा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति लगाव बढ़ता है तथा महापुरुषों के आदर्शों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाल दिवस प...