पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग 27 नवंबर से मेदिनीनगर के भारत माता चौक स्थित संघ कार्यालय में शुरू होगा। जिला कार्यवाह अमृतेश्वर दयाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से लेकर 50 वर्ष तक के इच्छुक लोग भाग ले सकते हैं। इसमें 14 से 50 वर्ष आयु वर्ग के व्यवसायियों को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि संघ के कार्य विस्तार और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से इस वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संघ की कार्यपद्धति और गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। जिला कार्यवाह ने विद्यार्थियों और व्यवसायियों से प्रारंभिक वर्ग में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का...