Palamu News: आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस
पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: विश्रामपुर। नावाबाजार अंचल अधिकारी रेणु बाला ने मौजा राजहरा के सरकारी आम रास्ते की जमीन के अतिक्रमण के आरोप में आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में रास्ते की जमीन पर मकान, दुकान और अन्य पक्के निर्माण पाए गए। नोटिस पाने वालों में बबलू चन्द्रवंशी, विजय साव, संजय साव, बिकेश पांडेय, सुरेश मेहता, विकास मेहता, वशिष्ट मेहता और लालटु पांडेय शामिल हैं। सभी को 5 नवंबर को जमीन से संबंधित राजस्व दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.