पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की पलामू इकाई के बैनर तले मेदिनीनगर सिटी के शाहपुर स्थित सहोदय स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार से जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा, जो 12 जुलाई तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय चयनित बालक-बालिका की टीम हिस्सा लेगी। नौ जुलाई को अंडर 15 बालक, 10 को अंडर 17 बालक, 11 को अंडर 17 बालिका और 12 को द्वितीय लिलिट चैम्पस बालक-बालिका प्रतियोगिता होगी। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ उज्जवल मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। रेफरी एवं ग्राउंड समिति के अलावा तीन सदस्यीय मंच एवं पुरस्कार वितरण कमेटी, तीन सदस्यीय भोजन कूपन एवं परिणाम संग्रह कमेटी, पांच सदस्यीय चिकित्सा सहयोगी कमेटी, छह सदस्यीय पंजीयन समि...