पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: आज पांकी, नीलांबर-पीतांबरपुर व रांची रोड में ठप रहेगी बिजली आपूर्ति मेदिनीनगर। दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर सब स्टेशन और तार पोल का मेंटेनेंस का कार्य जोरो पर है। इसी क्रम ने शनिवार को बैरिया स्थित पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस और 33 केवी लाइन के आस पास में पेड़ो की टहनियों की छटाई का कार्य किया जाना है। इसके कारण बैरिया स्थित पावर सब स्टेशन से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे संबंधित पांकी और नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत ग्रामीण सब डिवीजन के सहायक अभियंता दामोदर रंजन ने बताया कि दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें-...