पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय ने गुरुवार को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर शाहपुर-पनेरीबांध-तिलदाग स्टेट हाइवे में अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में मात्र 500 मीटर के भीतर आधा दर्जन से अधिक बड़े एवं मानक-विहीन ब्रेकर बना दिए गए हैं। इससे अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। आम राहगिरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ मरीजों और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सहयोग पोर्टल की शिकायत पर जागा प्रशासन, ओवरलोडेड वाहन होंगे जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...