पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सितंबर और अक्तूबर माह में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 34 वाहन जब्त किए, जबकि 35.95 लाख रुपये जुर्माना वसूला और 10 प्राथमिकी की। जिला परिवहन विभाग ने 31 वाहन जब्त कर 7.42 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। पलामू समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की और खनन, परिवहन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर नियमित जांच और खनन क्षेत्रों की सतत निगरानी का निर्देश दिया। उपायुक्त ने उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। अवैध खनन या परिवहन की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई ...