पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बंगाल के खाड़ी में बना कम दबाव के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान अर्नब से पलामू जिले में पिछले 48 घंटे में 19.5 मिलीमीटर बारिश हुआ है। हालांकि तूफान नहीं चलने से किसानों की राहत है। रबी फसल के लिए फायदा हुआ है। बुधवार की सुबह से ही मौसम खराब रहने के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ है। चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ अखिलेश साह ने बताया कि पलामू में अर्नब चक्रवात का प्रभाव बहुत कम पड़ा है। जिले में हल्की बारिश हुए है। इस बारिश से किसानों को लाभ मिलेगा। तेज हवा नहीं चलने से धान का भी नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि पिछड़े धान की लाभ पहुंचा है। जो धान के खेत में पानी सूखने लगे थे उसे लाभ होगा। साथ में रबी फसल में आगत चना और सरसों के साथ आलू सहित सब्जियों के फसलों को लाभ पहुंचा ...