पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने रविवार को पलामू जिले के तरहसी अंचल में अमानत नदी के मिसिर पतरा घाट से कथित अवैध बालू उत्खनन, डंपिंग और ट्रांसपोर्टिंग का मामला उठाते हुए खान एवं भूतत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया है। उन्होंने विभागीय सचिव अरवा राजकमल और निदेशक राहुल सिन्हा को मामले की जानकारी देकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस स्थित आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों को उक्त जानकारी देते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों और सरकारी दिशा-निर्देशों की...