पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित सुरेश सिंह चौक के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रेड़मा हनुमान नगर निवासी 30 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। मौके पर उपस्थित आनंद कुमार ने बताया कमलेश कुमार किसी कार्य से सुरेश सिंह चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Palamu News: सड़क दुर्घटना में युवक को सिर और कंधे में लगी गंभीर चोट दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एमआरएमसीएच पहुंचे और घायल का इ...