पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पंडवा बाजार प्रांगण में गुरुवार को 12 घंटे के अखंड कीर्तन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख गीता मेहता और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने किया। प्रमुख ने कहा कि बुधवार को पंड़वा बाजार प्रांगण मे सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अखंड कीर्तन का आयोजन, उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना सराहनीय कदम है। पंडवा में प्रखंड सह अंचल, थाना और बड़ा बाजार, और अंतराज्यीय बस स्टैंड का होना विकास का बड़ा पैमाना है। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करते हैं। बसपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र में अखंड कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्र...