Palamu News: अकराहा गांव के उरांव टोला में मंत्री शामिल हुए करमा पूजा में
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत अंतर्गत अकराहा गांव के उरांव टोला में करमा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए। उन्होंने करम डाल की पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करमा पर्व प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन के स्नेह और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वित्त मंत्री ने ग्रामीणों के साथ पर्व से जुड़ी परंपराओं और आयोजन को लेकर भी जानकारी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इधर, मेदिनीनगर सिटी के शाहपुर के बिरसानगर अखरा में भी करमा पूजा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वित्त मंत्री ने ग्रामीणों संग साझा कीं करमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.