पलामू, सितम्बर 1 -- Palamu News: पाटन। प्रखंड के किशुनपुर कस्बे के अकरहा उरांव टोला में सड़क की बदहाली से 300 से अधिक उरांव और भुइयां समुदाय के लोग परेशान हैं। करीब दो किलोमीटर कच्चा मिट्टी का रास्ता बरसात में दलदल बन जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। मुखिया सुमन गुप्ता ने बताया कि पक्की सड़क के लिए विधायक सह मंत्री राधाकृष्ण किशोर और सांसद से मांग की गई है। जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...