Pakur News: 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण शुरू
पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: हिरणपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस कार्यालय में मंगलवार को किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर गेहूं बीज वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत एवं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेंद्र नाथ शील ने फीता काटकर किया। इस मौके पर लैम्पस प्रबंधक लखन सिंह ने बताया कि किसानों के लिए 550 क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड का जेरॉक्स ओर लगान रसीद का जेरॉक्स देना जरुरी है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि बीज की कीमत 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। बीज की किस्म DBW-187 (प्रभेद) है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 800 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया था। उधर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.