पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जेबीआर कंपनी में कार्यरत राजस्थान निवासी 23 वर्षीय युवक चंद्र पाल पहाड़ पर घूमने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। घायल युवक चंद्र पाल, पिता राजेंद्र सिंह, ने बताया कि वह पहाड़ पर घूमने गया था, इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत ने युवक को अपनी निगरानी में रखा है। डॉ. भगत के अनुसार, मरीज को समय पर एंटी-वेनम सहित आवश्यक प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यक जांच एवं मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है। समय पर अस्पताल पहुंचने और ...