पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के सभी 113 मतदान केंद्रों पर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में मतदाता सूची के प्रारूप का औपचारिक प्रकाशन किया गया। इस क्रम में मतदान केंद्र संख्या 286 पर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी स्वयं पहुंचे और प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन का जायजा लिया। मौके पर वॉलिंटियर्स महमूद आलम, बीएलओ सहायक सुखलाल मिर्धा, पंचायत सचिव अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: मतदाता सूची के प्रारूप का औपचारिक प्रकाशनप्रकाशन के उद्देश्य प्रकाशन के साथ ही मतदाताओं की सुविधा और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से एएसडीडी सूची भी मतदान केंद्रों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके माध्यम से ग्रामीण अनुपस्थित, स्था...