पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: स्थानीय पंचायत भवन में प्रशासनिक लापरवाही और अनियमितता का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद भी अमड़ापाड़ा पंचायत भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला। इस कारण अपने जरूरी प्रमाण पत्र, योजनाओं के आवेदन व अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। ​पंचायत भवन में न तो मुखिया उपस्थित थे और न ही पंचायत सचिव का कोई अता-पता था। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों की सुविधा के लिए संचालित प्रज्ञा केंद्र भी पूरी तरह बंद पाया गया। घंटों इंतजार करने के बाद जरूरतमंद लोग निराश होकर अपने घर लौटने को विवश हो गए।​दूर-दराज के इलाकों से भाड़ा खर्च कर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें बार-बार पंचायत भवन के चक्कर काटने पड़ते हैं। ...